दीपावली से पहले करंट हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत, इलाके में शोक
Spread the loveबलौदाबाजार। घर में सफाई के दौरान...
Spread the loveबलौदाबाजार। घर में सफाई के दौरान...
Spread the love अयोध्या, 07 नवंबर । रामनगरी...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
मुंबई (माधवएक्सप्रेस)। इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने छह प्यारे पालतू जानवरों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दिशा के चार कुत्ते और दो बिल्लियां नजर आ रही हैं, जिनके साथ अभिनेत्री ने गहरा भावनात्मक जुड़ाव दर्शाया। अभिेनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “यह इनकी दुनिया है और मैं इसमें रहती हूं। मेरे प्यारे 6 मॉन्स्टर!! मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास आप हैं।” दिशा की इस पोस्ट ने न केवल उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया, बल्कि इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, “ओह, मेरे बच्चे,” जबकि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, “मैं नहीं कर सकती।” इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स और फॉलोअर्स ने दिल और आग वाले इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक जिम डांस वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अपनी एनर्जी और लय से फैंस को मंत्रमुग्ध करती नजर आई थीं। उस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, “काफी समय बाद खूबसूरत शख्स के साथ मस्ती कर रही हूं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार नवंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म कांगुवा में नजर आई थीं। अब वह शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करती दिखेंगी, जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उन्होंने केक काटते हुए अपनी मुस्कुराती तस्वीरें और एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने खुद को खुशकिस्मत और आभारी बताया था। तस्वीरों में उनका सिंपल और खुशमिजाज अंदाज उनके फैंस को खूब भाया।
