प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
कामरुप (माधवएक्सप्रेस)। पलाशबारी के भोलागांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। मृत व्यक्ति की पहचान पाराकुची निवासी डिम्बेश्वर तालुकदार (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार काे बताया कि किसी अनजान वाहन की चपेट में आने से डिम्बेश्वर की मौत हो गयी।
खेत से घर लौटने के दौरान भोलागांव में किसी अनजान वाहन ने डिम्बेश्वर तालुकदार को जोरदार ठोकर मार दिया। हादसा खुले मैदानी इलाके में होने के चलते किसी ने भी हादसे को होते नहीं देखा। सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में डिम्बेश्वर को लोगों ने देख विजयनगर लाइव सेव अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पलाशबारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
