बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
तिरुचिरापल्ली, 27 जुलाई । तमिलनाडु की अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की विरासत को समर्पित प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री आज दोपहर तिरुचिरापल्ली जिले के प्रसिद्ध गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर पहुँचेंगे और सम्राट के समुद्री अभियानों के भव्य सहस्राब्दी समारोह में भाग लेंगे, जो आदि तिरुवथिरई उत्सव के साथ-साथ मनाया जा रहा है। इस समारोह प्रधानमंत्री मोदी राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगे। यह भारत के महानतम सम्राटों में से एक और उनकी दूरगामी नौसैनिक विजयों का स्मरण कराएगा, जिन्होंने दक्षिण पूर्व एशिया में चोल साम्राज्य के प्रभाव का विस्तार किया। प्रधानमंत्री दिन में गंगईकोंडा चोलपुरम में राजेंद्र चोल की समुद्री उपलब्धियों की सहस्राब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र को पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया है। इलाके में ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है।
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा से लौटते ही शनिवार शाम तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जिसका आज आखिरी दिन है।
