मै हॅू झोलाधारी इंदौरी अभियान के तहत इंदौर को प्लास्टिक मुक्त बनाने विधायक व पार्षदो ने चलाई सिलाई व बनाये झोले
January 4, 2022 1 minute read
Spread the love
इंदौर दिनांक 4 जनवरी 2022। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि नगर निगम इंदौर द्वारा नागरिकों को प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करते हुए कपडे के झोले का उपयोग करने के लिए विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय द्वारा राजबाडा पर झोले का निर्माण करने के लिए झोला सिलाई एवं वितरण कार्य का दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री संतोष गौर, श्रीमती शोभा रामदास गर्ग, पार्षद श्री रत्नेश बागडी, श्री दीपक जैन, श्री भरत पारिख, श्री राजेश शुक्ला, श्रीमती ज्योति तोमर, श्रीमती दीपिका नाचन, श्रीमती कंचन गिदवानी, सुश्री विनिता धर्म, अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री श्री महेश शर्मा, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री प्रबल जैन, एनजीओ संस्था के श्री अमित चौहान व सहयोगी संस्थान के प्रतिनिधि, स्वसहायता समुह की श्रीमीत रूपाली जैन एवं अन्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर इंदौर शहर वासियो को पोलिथिन के स्थान पर इंदौर झोले के उपयोग को बढाने की अपील करते हुए, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, महापौर परिषद सदस्य श्री संतोष गौर, श्रीमती शोभा रामदासगर्ग व अन्य अतिथियो द्वारा सिलाई मशीन पर झोले की सिलाई करी और नागरिको को झोले का वितरण भी किया गया। झोलाधारी इंदौरी अभियान के तहत आज 30 से अधिक स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा सिलाई मशीन के माध्यम से इंदौर झोले का निर्माण किया जा रहा है।
विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्लास्टिक मानवता के लिये खतरा है साथ ही देश-विदेश में प्लास्टिक पोलिथिन की वजह से कई जानवरो की मुर्त्य हो जाती है, प्लास्टिक एक ऐसी वस्तु है जो कि कभी खत्म नही होती है। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि प्लास्टिक व पोलिथिन के स्थान पर कपडे के झोले का उपयोग करे और अपने साथ झोला रखकर, इंदौर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के इस झोलाधारी इंदौरी अभियान में सहयोग करे।
इसके लिये आप सभी सोशल मिडिया के माध्यम से अन्य को प्रेरित करे कि वह झोले का उपयोग करे। मैं निगम के इस अभियान के लिये बधाई देता हूॅ।