दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य...
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य...
Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण...
Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह...
रक्षा बंधन पर्व को लेकर भारतीय डाक विभाग की ओर से राखी मेल के त्वरित आदान-प्रदान हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। दरअसल, भारतीय संस्कृति में पवित्र श्रावण मास का विशेष स्थान है, श्रावण मास में आने वाले भाई-बहन के विशेष त्योहार रक्षाबंधन में भारतीय डाक विभाग की एक अपनी प्रमुख भूमिका होती है। रक्षाबंधन पर्व पर भारतीय डाक विभाग दूरदराज स्थानों पर रहने वाले भाई बहनों के बीच एक प्रमुख सेतु की भूमिका निभाता है।
इस वर्ष भी इस पर्व मे भाई बहनों के मध्य रक्षासूत्र एवं अन्य उपहारों के आदान-प्रदान को त्वरित एवं सुगम बनाने के लिए भोपाल डाक संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख डाकघरों में अतिरिक्त बुकिंग काउंटरों की व्यवस्था की गई है ताकि राखी एवं अन्य उपहारों को डाक के माध्यम से भेजने के लिए ग्राहकों को त्वरित सेवा मिल सकें, इसी प्रकार से अपने शहर से अन्यत्र राखी भेजने वाली बहनों के लिए शहर के सभी प्रमुख डाकघरों में विशेष ड्रॉप बॉक्स लगाए गए है जहाँ पर रक्षा सूत्र पोस्ट कर देने से उनकी तत्काल छंटाई हो सके एवं शीघ्रता से उनको अपने गंतव्य की ओर रवाना किया जा सके।
साथ ही डाक संभाग प्रमुख के द्वारा वितरण व्यवस्था में लगे समस्त कर्मचारियों को अन्य शहरों से प्राप्त होने वाली राखी डाक के त्वरित वितरण हेतु भी विषेष निर्देष जारी किए गए है ताकि हर परिस्थिति में राखी एवं अन्य उपहार त्योहार से पूर्व उपभोक्ताओं को समय पर प्राप्त हो सके। पवित्र श्रावण माह में आने वाले समस्त धार्मिक पर्व, पूजा इत्यादि में गंगाजल की विशेष महत्ता होती है, इसको देखते हुए भोपाल डाक संभाग के द्वारा अपने सभी प्रमुख डाकघरों में डाकघर काउंटरों से गंगाजल वितरण की भी समुचित व्यवस्था की गई है एवं सभी प्रमुख डाकघरों में यह उपलब्ध है।
