दीपावली पूजन में वनस्पतियों का विशेष स्थान: प्रकृति, आस्था और समृद्धि का अद्भुत संगमडॉ. प्रियंका ढलवानी सहायक प्राध्यापक,
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
नई दिल्ली। एअर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने सभी बोइंग 787 और 737 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच (एफसीएच) के लॉकिंग तंत्र का एहतियाती निरीक्षण पूरा कर लिया है। जांच में कोई समस्या नहीं पायी गयी है। इसके साथ ही समूह के दोनों एयरलाइनों ने 14 जुलाई 2025 को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के जारी निर्देशों का पालन किया है। एअर इंडिया ने एक्स पोस्ट में कहा कि बोइंग 787 और 737 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच के लॉकिंग तंत्र के निरीक्षणों में कोई समस्या नहीं पाई गई। कंपनी ने कहा कि एअर इंडिया ने 12 जुलाई को स्वैच्छिक निरीक्षण का कार्य शुरू किया था, जिसे डीजीसीए की निर्धारित तय समय-सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया गया है। इसमें कोई समस्या नहीं पायी गयी है, जिसकी सूचना नियामक को दी गयी है। एयर इंडिया ने बताया कि निरीक्षण स्वैच्छिक रूप से 12 जुलाई को विमानन नियामक डीजीसीए के निर्देश से दो दिन पहले शुरू किया गया था। इसको निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया गया। कंपनी ने कहा क िएअर इंडिया यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दरअसल बोइंग 737 विमान एअर इंडिया एयरलाइंस की कम लागत वाली सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े का हिस्सा हैं। डीजीसीए ने 14 जुलाई को सभी एयरलाइनों को बोइंग 787 और 737 विमानों के लॉकिंग सिस्टम की जांच करने के निर्देश एअर इंडिया विमान हादसे की विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद जारी किए थे। डीजीसीए ने ये निर्देश पिछले महीने अहमदाबाद के पास हुए विमान हादसे के बाद दिए थे। इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे।
