आपका राशिफल 25 सितम्बर
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love भोपाल, 24 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love भोपाल, 24 अक्टूबर । मध्य...
दंतेवाड़ा, 22 जुलाई 2025
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से जारी विज्ञप्ति अनुसार 30 जुलाई 2025 दिन बुधवार को कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दंतेवाड़ा में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प हेतु आधार ऑपरेटर की 35 रिक्तियां प्राप्त हुई है.। इसके लिए 12 उत्तीर्ण, डीसीए, पीजीडीसीए को प्राथमिकता दी जायेगी। इस संबंध में आयु 18 से 35 वर्ष नियत की गई है साथ ही दंतेवाड़ा के मूल निवासी ही रिक्त पदों के लिए पात्र होगें। इच्छुक आवेदक, आवेदिका प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एक सेट छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
चयनित आवेदकों के कार्यस्थल दंतेवाड़ा विकासखण्ड अन्तर्गत अनुविभागीय कार्यालय दंतेवाड़ा, जिला कलेक्टर कार्यालय दंतेवाड़ा, जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तहसील कार्यालय बड़े बचेली, नगर पालिका बड़े बचेली एवं कुआकोंडा विकासखण्ड अन्तर्गत जनपद पंचायत कुआकोण्डा, नगर पालिका किरन्दुल, तहसील कार्यालय कुआकोंडा तथा विकासखण्ड कटेकल्याण अंतर्गत तहसील कार्यालय कटेकल्याण, के अलावा विकासखण्ड गीदम अन्तर्गत जनपद पंचायत गीदम, नगर पंचायत गीदम, तहसील कार्यालय बारसूर, नगर पंचायत बारसूर में निर्धारित किये गये है। नियोजक द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित बायोमेट्रिक डिवाइस, आईरिस, इत्यादि उपकरण प्रदाय किया जावेगा, जिसके लिए अभ्यर्थी को 1.50 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सुरक्षा निधि के रूप में जमा करना होगा।
