बस्तर दशहरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुरिया दरबार की सराहना, बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और...
Spread the loveइंदौर और आसपास के अंचल के...
22 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा निशुल्क पौधा वितरण
दंतेवाड़ा, 22 जुलाई 2025
जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत आज से निःशुल्क फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम जिला कार्यालय में प्रारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 22 जुलाई से 8 अगस्त, 2025 तक जिले भर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा आमजन को अमरूद, आंवला, नींबू, कटहल और काजू जैसे फलदार पौधे वितरित किए गए। पौधा वितरण कार्यक्रम में जनसामान्य की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं लोगों को फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि इससे आम नागरिकों को आर्थिक लाभ भी होगा, क्योंकि फलदार वृक्ष भविष्य में आय का स्रोत बन सकते हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधे लेकर उन्हें अपने घर, खेत या आस-पास के स्थानों पर लगाएं और पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान दें।इस मौके पर उद्यान विभाग क्व सहायक संचालक श्रीमती मीना मड़ावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
