BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
रायपुर 20 जुलाई । रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भवानी नगर में शनिवार रात दो सगे भाईयों ने पड़ाेस में रहने वाले युवक की हत्या कर दी। आरोपितों ने मृतक को उनकी गैरमौजूदगी में बार-बार घर आने से नाराज हत्या की वारदात काे अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर आज रविवार सुबह पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुनील राव आपराधिक प्रवृति का था, वह आर्म्स एक्ट में दो बार जेल भी जा चुका है। भवानी नगर में चार भाई अपनी मां के साथ रहते थे। इनमें ओमप्रकाश की शादी हो चुकी है। मृतक सुनील राव चारों भाईयों की गैरमौजूदगी में घर आता-जाता रहता था। इसी को लेकर ओमप्रकाश और राहुल यादव ने सुनील को घर आने से मना कर दिया, मना करने के बावजूद भी मृतक ओमप्रकाश के घर आता जाता रहा। शनिवार रात मौका पाकर दोनों भाईयों ने गैती और लोहे की रॉड से हमला कर सुनील की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ओमप्रकाश यादव मौके से फरार हो गया, वहीं पुलिस ने दूसरे भाई राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
