मेगा ड्राइव के तहत हरदी ग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 900 से अधिक ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
रायपुर 20 जुलाई । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार काे शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार बेटे चैतन्य बघेल से ईडी के दफ्तर में मुलाकात करेंगे। भूपेश बघेल आज दोपहर 1 बजे ईडी दफ्तर पहुंचेंगे । उन्होंने देर रात सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया है। 3200 करोड़ के शराब घोटाले में फंसे अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने के लिए भूपेश बघेल आज ईडी दफ्तर जाएंगे। इसके बाद वे आज रात को ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के केंद्रीय नेताओं से ईडी की कर्रावाई और बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा करेंगे।
