Aaj ka Panchang 29 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal: आज 29 सितंबर...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Oplus_16908288
बलरामपुर, जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम बेलकुर्ता निवासी दृष्टिबाधित दशरथ सिंह और पैरों से दिव्यांग रीना सिंह की शादी उनकी आर्थिक तंगी के कारण अब तक नहीं हो सकी थी। लेकिन जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे की पहल और संभागीय उड़न दस्ता दल के सहायक आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के सहयोग से अब यह जोड़ा रामानुजगंज के सानिध्य मैरिज गार्डन में धूमधाम से विवाह के बंधन में बंधेगा।
दशरथ सिंह की मां प्रमिला सिंह ने अपनी गरीबी और बेटे की शादी की असमर्थता के बारे में विकास दुबे को बताया था। विकास दुबे ने न केवल अपनी ओर से मदद का आश्वासन दिया, बल्कि क्षेत्रवासियों से आर्थिक सहयोग की अपील भी की। रंजीत गुप्ता ने स्वयं विकास दुबे से संपर्क कर इस शादी का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दशरथ और रीना को रामानुजगंज बुलाकर सानिध्य मैरिज गार्डन में उनकी शादी धूमधाम से आयोजित की जाएगी। विकास दुबे ने बताया कि, रंजीत गुप्ता हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं।
इस बार भी उन्होंने बिना किसी आर्थिक सहयोग की मांग के शादी का पूरा खर्च उठाने का वादा किया है। यह समाजसेवा की अनूठी मिसाल है। दुबे ने कहा, यह देखकर मन को सुकून मिलता है कि, आज भी ऐसे लोग हैं, जो जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर हैं। हमें बस उन्हें सही जानकारी पहुंचानी है। दशरथ और रीना को संदेश भेजा गया है कि वे रामानुजगंज आकर शादी की तारीख तय करें, ताकि निर्धारित दिन पर उनका विवाह समारोह आयोजित किया जा सके। इस पहल से न केवल इस दिव्यांग जोड़े का सपना साकार होगा, बल्कि समाज में सहयोग और मानवता की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। यह घटना दर्शाती है कि छोटी-सी पहल और सामूहिक प्रयास किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
