19 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी तिथि, जानें नवमी, अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 October 2026:...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
दरंग (असम), लोकाचार, लोकविश्वास के मद्देनजर दरंग जिलांतर्गत नप्तापारा में बीती रात किसानों ने बारिश के लिए मेढ़क और मेढ़की की शादी की। लंबे समय से बारिश न होने की परिस्थितियों में क्षेत्र के खेतों में दरार पड़ गया है। जिसके कारण अभी तक बरसात के अभाव में धान की खेती नहीं हो सकी है। क्षेत्र के छोटे किसान परिवार विपत्ति का सामना कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सिंचाई की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण केवल बारिश पर निर्भर रहने वाले दरंग जिले के नप्तापारा क्षेत्र के किसान कृषि कार्य करते आ रहे हैं। बरसात नहीं होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
ज्ञात हो कि बारिश की कामना करते हुए ग्रामीण बीती रात लोक परंपरा का पालन करते हुए मेढ़क-मेढ़की की शादी की। लोकविश्वास और लोक परंपरा का पालन करते हुए आयोजित मेढ़क की शादी में बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक अनेकों लोग शामिल हुए।
मंगलिक और विधिविधान के तहत आयोजित की गई मेढ़क की शादी में लोग नाचते, गाते रहे। कुल मिलाकर विवाह स्थल पर एक अत्यंत उल्लासित वातावरण उत्पन्न हुआ है। उपस्थित लोगों के लिए सत्कार का भी प्रबंध किया गया था।
