फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
Spread the love इंदौर। फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर...
Spread the love इंदौर। फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर...
Spread the loveअमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले...
Spread the loveसूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के...
oplus_1026
निप्र,रतलाम मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात समाज सेवी के रूप में अग्रणी रहे कैलाशवासी रमन जी अग्रवाल कि सातवीं पुण्य तिथि पर रतलाम एवं ग्वालियर में जनहितैषी कार्यक्रम किए गए जहां रतलाम ज़िले के पिपलौदा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाराखेड़ा में कृषि संगोष्ठी का आयोजन कर पिपलौदा खंड पशु चिकित्सा अधिकारी मनीष अहिरवार उपसरपंच राम लाल बोडाना कि उपस्थिति में किसानों को पशुपालन एवं कृषि से जुड़ी बहुउपयोगी राज्य एवं केंद्र शासन कि योजनाओं ओर उनके नीति लाभ को किसानों के समक्ष रखा गया जिसमें कई किसानों ने रुचि लेकर शासन कि योजनाओं को सुना और समझा, संगोष्ठी के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए हॉप फॉर ग्रोथ फाउंडेशन के सचिव कोमल सिंह पंवार द्वारा बताया गया कि विगत सात वर्षों से लगातार कैलाशवासी रमन जी अग्रवाल कि स्मृति में उनके जन विकास कार्यों की प्रेरणा से ग्वालियर, अलीराजपुर, ओर रतलाम ज़िले में सामाजिक कार्य किए जा रहें है जिसमें कृषि क्षेत्र, पशुपालन क्षेत्र द्वारा किसानों को स्वावलंबी बनाना वहीं जनजातीय क्षेत्रों में आदीवासी हितों के लिए उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी ज़रूरत की आवश्यकताओं कि आपूर्ति कराना है जिससे वे जीवन को सरलता से जी सके। इस दौरान नाना लाल बोडाना,प्रेम सिंह, मांगू सिंह, राम सिंह, विजय बोडाना, बद्री लाल मालवीय, नंदराम सेन, रितेश भाटीया, मेवालाल राठौर, ईश्वर बोडाना, दिलीप बोडाना, मंगल सिंह, आदि किसान उपस्थित रहे।
