रायपुर, 12 जुलाई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार देर रात एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र के अछोली इलाके में दृष्टिहीन व्यक्ति की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। शव को रात में ही भेज कर मर्चुरी में रखा दिया गया। पुलिस ने आज शनिवार काे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनाें काे शव साैप दिया गया है। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
