बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
मुम्बई , साधू यादव की कप्तानी में भारत ए महिला टीम क्रिेकेट टीम अगले माह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और तेज गेंदबाज टिटास साधु को भी को इस टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत ए टीम सात से 24 अगस्त के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवीसय और चार दिवसीय मैच खेलेगी। श्रेयंका पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद से ही फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर हैं। उन्हें सितंबर में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में खेलने के लिए गत चैंपियन बारबाडोस रॉयल्स ने पहले ही शामिल कर लिया है। टिटास फिट नहीं होने के कारण श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज के अलावा इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी शामिल नहीं की गयीं थी। श्रेयंका बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से अनुमति मिलने के बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेल पायेंगी। वहीं टिटास को खेलने की मंजूरी मिल गयी है। स्पिनर राधा इस सीरीज में टी20 के अलावा एकदिवसीय और चार दिवसीय मुकाबले के लिए टीम की कप्तान बनायी गयी हैं। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी सभी टीमों में शामिल किया गया है। टी20 टीम इस प्राकर है: राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, डी वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु। वनडे और चार दिवसीय टीम : राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसबनिस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु। दौर के टी20 मैच भारत ए और ऑस्ट्रेलिया कार्यक्रम : पहला टी20 मैच: 7 अगस्त (मैके) दूसरा टी20 मैच: 9 अगस्त (मैके) तीसरा टी20 मैच: 10 अगस्त (मैके) एकदिवसीय कार्यक्रम पहला एकदिवसीय मैच : 13 अगस्त (ब्रिसबेन) दूसरा एकदिवसीय मैच: 15 अगस्त (ब्रिसबेन) तीसरा एकदिवसीय मैच : 17 अगस्त (ब्रिसबेन) चार दिवसीय मैच : 21-24 अगस्त (एलन बॉर्डर फील्ड)
