‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य...
Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य...
Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम...
नई दिल्ली, गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बढ़ते पुल हादसों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वे काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लग गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि दुर्भावनापूर्ण गलतियों पर ठोक देना चाहिए। मंत्री गडकरी ने कहा, एक्सीडेंट अलग चीज है और जो काम करते समय बेईमानी और फ्रॉड करते हैं, वहां दूसरी चीज है। अगर गलती जानबूझकर नहीं की गई हो तब माफ कर देना चाहिए, लेकिन अगर गलती दुर्भावनापूर्ण की गई हैं, तब ठोक देना चाहिए। एक कार्यक्रम में उन्होंने यह टिप्पणी की। काम के रवैये को लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि वह गड़बड़ होने पर जिम्मेदारों को डांट लगाते हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई गड़बड़ हुई रोड पर तब छोड़ता नहीं हूं। अभी मेरा टारगेट है, 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए, अब मैं ठेकेदार और अधिकारियों के पीछे लगूंगा। ये मेरे देश की संपत्ति है, मैं इसके साथ समझौता नहीं करूंगा। एक एक रोड में मेरे घर की दीवार है। जितनी चिंता मुझे मेरे घर की है, उतनी जिम्मेदारी मेरी उस रोड के साथ है। इसके साथ समझौता नहीं करूंगा। गुजरात पुल हादसा महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान रात के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान शुक्रवार सुबह फिर से शुरू होगा क्योंकि दो व्यक्ति अब भी लापता हैं।
