दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों...
Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा...
Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं...
भोपाल, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भोपाल इकाई के तत्वावधान में शनिवार, 12 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे भोपाल के शिवाजी नगर स्थित दुष्यंत संग्रहालय में पुस्तक लोकार्पण एवं कृति चर्चा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में कवयित्री प्रतिभा श्रीवास्तव की स्त्रियों के अनसुने प्रश्नों की सशक्त काव्यात्मक अभिव्यक्ति, उनके काव्य संग्रह “एक थी अहिल्या” का लोकार्पण होगा।
परिषद द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद भोपाल इकाई की अध्यक्ष एवं उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी करेंगी। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राष्ट्रीय मंत्री और निराला सृजन पीठ की निदेशक डॉ. साधना बलवटे होंगी, जबकि सारस्वत अतिथि के रूप में लेखिका संघ की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम गुप्ता उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन परिषद की महामंत्री सुनीता यादव द्वारा किया जाएगा।
