नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
रायपुर, 11 जुलाई । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को हर वर्ष राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय तथा बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2025 के लिए इस सम्मान हेतु शिक्षकों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक शिक्षक 30 जुलाई 2025 तक स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल
https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/ तक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात जिलास्तर से चयनित प्रस्तावों को 4 अगस्त तक राज्य कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। राज्य चयन समिति द्वारा अनुशंसित चार शिक्षकों को शासन द्वारा पचास – पचास हजार रुपये की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आवेदन के विस्तृत जानकारी हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/
तक पर पर प्राप्त कर सकते है।
