VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
रायपुर, 11 जुलाई । राज्य शासन ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय एवं प्रेरणादायी ढंग से प्रदेशभर में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन द्वारा सभी जिलों एवं संस्थानों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला), नगर सेना, एनसीसी तथा बैंड प्लाटून की टुकड़ियाँ भाग लेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री जनता के नाम संदेश भी देंगे तथा पदक अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान रंगीन गुब्बारों की उड़ान भी समारोह स्थल की शोभा बढ़ाएगी।
जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा नामित मंत्रीगण ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। परेड में स्थानीय बलों के साथ एनसीसी, नगर सेना, जेल प्रहरी आदि की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जनपद पंचायत मुख्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाओं एवं पंचायतों में उनके अध्यक्ष एवं सरपंच, तथा बड़े गांवों में ग्राम प्रमुख ध्वजारोहण करेंगे। इन स्थलों पर राष्ट्रीय गान, भाषण तथा देश की एकता एवं अखण्डता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस की रात प्रदेश के सभी शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए खर्च संबंधित विभाग वहन करेंगे। जिला कलेक्टरों को अपील जारी करने एवं आयोजनों की समुचित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। शासकीय एवं शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9 बजे से पहले ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक, साहित्यिक, मनोरंजन, खेलकूद, वृक्षारोपण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों को आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित विभाग सुनिश्चित करेंगे।
