उज्जैन । मध्यप्रदेश की उज्जैन जिला पुलिस ने पैसे के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 5 घंटे के भीतर पुलिस अभिरक्षा में लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसो के विवाद के चलते थाना महाकाल पुलिस व क्राईम टीम द्वारा सीसीटीवी , वैज्ञानिक साक्ष्य और सक्रिय मुखबीर तंत्र से त्वरित कार्यवाही करते हुये 05 घंटो के भीतर ही हत्या प्रकरण में दोनो आरोपीयो को अभिरक्षा में लिया।
पुलिस ने बताया कि उज्जैन पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) नितेश भार्गव एवं नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देशमुख के निर्देशन में थाना महाकाल पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत घटित हत्या की गंभीर वारदात का महज 5 घंटे में खुलासा कर दो अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।10 जुलाई को प्रातः थाना महाकाल पर सूचना प्राप्त हुई कि कालीदास उद्यान, कार्तिक मेला ग्राउंड के सामने स्थित गार्डन में एक युवक का शव पड़ा है, जिसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु थाना महाकाल पर एक विशेष दल का गठन किया गया। गठित दल में थाना महाकाल पुलिस व क्राइम टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया।
पुलिस द्वारा सबसे पहले शव की पहचान कराई गई, 45 वर्षीय राजा पिता चिमनलाल सिमरैया निवासी मदीना कॉलोनी, जूना सोमवारिया के रूप में हुई। जाँच में ज्ञात हुआ कि मृतक राजा विगत 9 जुलाई की शाम अपने मित्र अमन एवं अजीमुद्दीन के साथ था ।
बाद तीनों कालीदास उद्यान पहुँचे। वहाँ अमन द्वारा राजा से पैसे उधार मांगे गए, जिसे राजा ने देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान अमन ने अजीमुद्दीन के साथ मिलकर पहले राजा के सिर पर गमला मारा, फिर एक बड़ा पत्थर उठाकर सिर पर प्रहार किया, जिससे राजा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर सक्रिय कर सूचना संकलित की तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों आरोपियों को अभिरक्षा मे लिया गया है।
उक्त आरोपियो को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।निरीक्षक गगन बादल, उप निरीक्षक विकास देवडा, उप निरीक्षक जितेन्द्र झाला, उप निरीक्षक हेमंत जादोन, उप निरीक्षक पुरुषोतम गोतम, सउनि चंद्रभान सिंह, प्रआर मनीष यादव, प्र.आर सुनिल पाटीदार, प्र.आर शेलेष योगी, प्र.आर राजपाल, आर गोपाल, आर पंकज पाटीदार इसके अलावा क्राइम टीम के निरीक्षक अनील शुक्ला, उप निरीक्षक प्रतीक यादव , प्र.आर कुलदीप, आर मनीष यादव, आर श्याम, आर अनील, आर उदीत का विशेष संयोग रहा।