मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
Spread the loveगेम चेंजर्स’ में अमित त्रिवेदी ने...
जम्मू, 10 जुलाई । अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 7,307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।
अधिकारियों के अनुसार तीर्थयात्री आज सुबह 284 वाहनों में जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 5534 पुरुष, 1586 महिलाएं, 25 बच्चे, 138 साधु और 24 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 3081 तीर्थयात्री तड़के 3ः15 बजे बालटाल आधार शिविर और 4226 तीर्थयात्री तड़के 3ः58 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे।
वहीं लगभग 17,000 तीर्थयात्रियों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ मंदिर में हिमलिंग के दर्शन किए जिससे इस वर्ष पहले सप्ताह में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1,28000 हो गई है।
