RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
कोंडागांव, 10 जुलाई । जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत पासंगी पेट्रोल पंप के पास आज गुरूवार सुबह 10 बजे शिशु मंदिर फरसगांव की स्कुल बस को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 21-जे- 3674 ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दाैरान सरस्वती शिशु मंदिर की बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे। इस टक्कर से बस के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, वहीं बस में सवार 20 में से 12 बच्चे घायल हुए है। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बच्चों के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है।
