ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
पटना, 09 जुलाई । बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे और ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में आईएनडीआई गठबंधन के आज बिहार बंद का असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। बंद समर्थकों ने राजधानी पटना समेत राज्यभर में रेल और सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध जताया। महात्मा गांधी सेतु में आवाजाही बाधित है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में आयकर गोलमंबर से वीरचंद पटेल पथ और शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।
इस बीच खबर है कि राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन को रोक दिया है। रेल चक्का जाम करने पहुंचे राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है।
हाजीपुर में राजद नेता सड़कों पर लेटे हैं। इससे हाजीपुर-पटना मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। बंद समर्थकों ने मुख्य चौक-चौराहों पर टायरों को आग लगा दी है। राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि यह बंद तेजस्वी यादव के निर्देश पर उत्तर बिहार के प्रवेश द्वार रामाशीष चौक सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम के रूप में किया जा रहा है।
इमारत-ए-शरिया और अन्य कई संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। बंद कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और अन्य लोकतंत्र समर्थक संगठनों ने आहूत किया है। छात्र राजद ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियां जाम कर दी हैं। इस वजह से सुबह इस मार्ग पर कई ट्रेनें रुकी रहीं। खगड़िया के राजेंद्र चौक पर भी टायर जलाकर सड़क जाम कर दी गई है।
