वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
Spread the loveबस्तर-सरगुजा के दुर्गम अंचलों में आवागमन...
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
उज्जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री अशोक कुमार पटेल ने जानकारी दी कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात जांचों की व्यवस्था एवं जोखिम पूर्ण गर्भावस्था के सुचारू प्रबंधन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं एक्सटेंन्डेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत प्रतिमाह की 09 व 25 तारीख को स्वास्थ्य संस्थाओं मे शिविर आयोजित किये जाते है।इसी क्रम मे 09 जुलाई बुधवार को जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं मे शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर मे स्त्रीरोग विशेषज्ञ व सोनोलॉजिस्ट उपस्थित रहकर गर्भवती महिलाओं को जांच, उपचार व सोनोग्राफी की सेवायें निःशुल्क प्रदान की जाएगी ।
