Spread the loveमुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का...
सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण एवं ए” ग्रेड प्राप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 19 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को, बेहतर कार्य पर मिला सम्मान।
◆ पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 08.07.25 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाईन मे प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर “ए” ग्रेड प्राप्त करने में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का./व्य.) श्री अमित सिंह व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
• कार्य. प्रआर 352 संतोष कुमार प्रजापति, कार्य. प्रआर 765 प्रेम व्दिवेदी – कार्यालय अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इंदौर लेवल-3