उज्जैन: महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली समारोह दिनांक 5 और 6 जुलाई 25 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इंजी. संदीप जैन ने बताया कि अवसर पर उज्जैन केंद्र की भोजन सेवा को उत्कृष्ट सेवा करने के लिए अवॉर्ड देकर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा सम्मानित किया गया।
उज्जैन केन्द्र की ओर से जैना ग्लोबल के अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव सुनील जैन दोशी और प्रमोद कोठारी ने अवॉर्ड ग्रहण किया ।कार्यक्रम में अशोक भंडारी,उर्मिलाजी भंडारी, राजेन्द्र हिंगड,प्रकाश सेठिया,किरण सेठिया, मनोहरसिंह मेहता,शकुंतलाजी मेहता ,सजेंद्र खरात, पुष्पा खरात, रमणलाल सोनी,मंजुला सोनी,लक्ष्मी दोशी,मेघा कोठारी,अशोक चौहान,अनीता चौहान,अंकित चौहान ने संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर उज्जैन केन्द्र का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम में अशोक भंडारी, राजेन्द्र हिंगड को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। उज्जैन केन्द्र को अवार्ड से सम्मानित होने पर उज्जैन केंद्र के सभी सदस्यों के लिए गौरव की बात है।