16 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 16 अक्टूबर...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
बलरामपुर, 5 जुलाई । जिले के गोपालपुर स्थित महानदी पर बने पुल के बीचो बीच दरार पड़ गई है। जिससे वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पुल में पड़े दरार से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर के अंतर्गत राजपुर से गोपालपुर जाने वाली मुख्य सड़क का है। राजपुर से गोपालपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर महानदी पर बने पुल के बीचों-बीच दरार पड़ गया है और उसमें लगाए गए छड़ भी बाहर आ गया है। पुल में दरार पड़ने से वाहनों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल पर आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय ग्रामीण निकेश सोनवानी ने बताया कि, महान नदी पर बने पुल के बीचोंबीच काफी दिनों से दरार पड़ा है और छड़ भी बाहर निकल आया है। जिससे कई बार मोटरसाइकिल वाहन दुर्घटना के शिकार होते होते बचे हैं। यदि समय रहते पुल के दरार को सुधारा नहीं गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
