मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण
Spread the love00 स्वर्गीय लरंग साय जी का...
Spread the love00 स्वर्गीय लरंग साय जी का...
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत का सपना आज...
Spread the loveरायपुर। बारिश और ठंडी हवाओं ने...
रायपुर, 04 जुलाई 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में वाटर वुमेन और पंचतत्व फाउंडेशन नोएडा (उ.प्र) की संस्थापक सुश्री शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। सुश्री पाठक ने बताया कि उन्होंने आयोध्या से रामेश्वरम तक पद यात्रा की है साथ ही गोमती एवं सरयू नदी के उद्गम से लेकर समागम तक यात्रा कर 25 लाख पौधे नदियों के किनारे लगाए और नदियों की सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में उनके साथ 15 लाख लोग जुड़े हुए है। छत्तीसगढ़ में भी यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों को जोड़ा जाएगा।
श्री डेका ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्याे की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने भी राज्यपाल को सिंदूर का पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य प्रोफेसर श्री हरिशंकर सिंह उपस्थित थे।
