संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
नई दिल्ली, 04 जुलाई। राज्यसभा का 268वां सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। आज जारी आधिकारिक संसदीय बुलेटिन के अनुसार, राज्यसभा सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी।
संसदीय बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रपति ने सोमवार, 21 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में राज्य सभा की बैठक बुलाई है। कार्य की अनिवार्यता के अधीन, सत्र का समापन गुरुवार, 21 अगस्त, 2025 को होना निर्धारित है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13 और 14 अगस्त को संसद की कोई बैठक नहीं होगी।
आगामी मानसून सत्र ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संसद सत्र होगा। इस ऑपरेशन को भारत ने 07 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया था। पहलगाम में 26 लोगों की जान चली गई थी। संसद का बजट सत्र इस साल जनवरी में हो चुका है।
