इंदौर:- इंदौर के श्री चिंतामन सेवा भक्त मंडल एम आर नाइन रोबोट चौराहा के मुख्य पुजारी श्री शैलेंद्र जोशी जी ने माधव एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि हमारे चिंतामण हनुमान मंदिर में हर मंगलवार को महाप्रसादी वितरण का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री घनश्याम पीरौनिया जी दतिया वाले सह परिवार मंदिर में पधारे और श्री चिंतामन हनुमान जी के दर्शन पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर मंदिर के पुजारी श्री शैलेंद्र जोशी , पुजारी श्री भुवनेश जोशी, पुजारी श्री माधव जोशी , पंडिताइन श्रीमति विद्या जोशी महिला मंडल अध्यक्ष (मामाश्री ), ओमी पटोले, पियूष भाई, कान्हा शर्मा, हिमांशु वीरदे, अर्जुन शेखावत ,आकाश वर्मा, एवं सोमेश गोस्वामी ( भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य ) द्वारा स्वागत किया गया
