कांकेर, 30 जून । जिला मुख्यालय के नए बस स्टेंड के पास नशीली दवा विक्रय कर रहे एक आरोपित मोहम्मद नफीस को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस काे सूचना मिली कि आरोपित मोहम्मद नफीस नया बस स्टैण्ड बाजार शेड के पास एक थैला में नशीली दवाई एवं सीरप रखा है, बाजार शेड के सामने मोहम्मद नफीस खड़ा मिला जो की अपने हाथ में एक पीला रंग थैला रखा हुआ था । जो पुलिस को देखकर अपने पास के थैला को बाजार शेड में छुपाने का प्रयास कर रहा था। मोहम्मद नफीस के पास के थैला में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां एवं सिरप जब्त किया गया है ।
पुलिस की पुछ-ताछ में आरोपित ने नशीली टेबलेट एवं सीरप को रांची झारखण्ड के शाहबाज उर्फ आफताब नामक व्यक्ति से खरीद कर बिक्री करने हेतु लाना स्वीकार किया है। मोहम्मद नफीस पिता मोहम्मद कलाम ,उम्र 25 वर्ष, निवासी मोहल्ल निजाम नगर हिन्दपीड़ी थाना हिन्दपीड़ी जिला रांची (झारखण्ड) हाल -लट्टीपारा कांकेर थाना कांकेर को गिरफ्तार कर आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दखिल किया गया है।
