Aaj ka Rashifal 05 November 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
रायगढ़ , 30 जून ।लैलूंगा विकासखंड में फिर से अनुविभाग के ग्राम तोलमा से एक बार फिर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पटवारी रोहित पटेल पर 7 किसानों से ₹41,000 की अवैध वसूली का आरोप लगा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने खाता बंटवारे के लिए एक साल पहले पटवारी को राशि दी, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ।
पीड़ित किसान –गुरबारू, रूजू, बुधराम, विनोद, राजेश, मंगरू, सोमारी व रन्थू सहित अन्य किसानों ने आज बताया कि उनके खेत का संयुक्त खाता क्रमांक 04 (रकबा 22.540 हेक्टेयर) का बंटवारा करवाने आवेदन दिया गया था। तहसीलदार के निर्देश के बावजूद पटवारी ने काम नहीं किया और पैसों की मांग की। किसानों ने कहा कि पटवारी रोहित पटेल ने ₹41,000 नगद लिए। एक साल बाद भी न बंटवारा हुआ, न कोई जवाब मिला। अब जब किसान संपर्क करते हैं, तो वह कहता है –“मैं हल्का छोड़ चुका हूँ, जो करना है कर लो, पैसा नहीं मिलेगा। पैसा दिया लेकिन न काम हुआ, न पैसा लौटा।
किसानों ने अब एसडीएम लैलूंगा को शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि पटवारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर राशि वापस दिलाई जाए।
