नलखेड़ा/माधव एक्सप्रेस (प्रदीप चौबे)- नगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे मां के दरबार में मत्था टेक कर सुख समृद्धि की कामना की सुबह से लेकर रात तक दर्शनों का दौर चलता रहा मां के दरबार में गुप्त नवरात्रि को लेकर आकर्षक साज सजा की गई। गुप्त नवरात्रि के तृतीय दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर कई श्रद्धालुओं के द्वारा हवन पूजन एवं अनुष्ठान भी कराया गया।
मां के दरबार में मंत्र उच्चारण की तेज ध्वनि से गूंजता रहा प्रांगण
प्रातः काल से ही मां बगलामुखी के मंदिर पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लंबी कतार लगना प्रारंभ हो चुकी थी तथा हवन पूजन अनुष्ठान का कर्म भी प्रातः काल से ही प्रारंभ हो गया था संपूर्ण मंदिर परिसर मित्रों की मंगल ध्वनियों के बीच समूचे परिसर में कई साधक उपासक पूरे समय मंदिर क्षेत्र में मंत्र उच्चारण जप, हवन अनुष्ठान का सिलसिला चला रहा हर कोई माता के जयकारे लगाते हुए शक्ति की भक्ति में लीन दिखाई दिया।
मां बगलामुखी का तीसरे दिन किया गया आकर्षक श्रृंगार
गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर तीसरे दिन मां बगलामुखी स्वर्ण श्रृंगार किया गया जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपनी अपनी सुख समृद्धि की माता रानी से कामना की गई।
