राज्यपाल डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
Spread the love00 सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के...
Spread the love00 सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के...
Spread the love*मुंबई!”**“क्वीन आ गई हैं और आते...
Spread the loveमुंबई , अरुणाभ कुमार ने अपने...
नई दिल्ली, 28 जून । देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है और बिहार तथा छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार के 23 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है, जबकि येलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गया, भागलपुर, लखीसराय और सासाराम के पहाड़ी इलाकों में बीते दिन अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि पटना और आरा में हल्की फुहारें पड़ीं। हालांकि तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं आई है। बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
आईएमडी के अनुसार, एक सक्रिय द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक फैली हुई है, जिससे बिहार में नमी बनी हुई है और बारिश की स्थिति अनुकूल है। मौसम विभाग ने यह भी चेताया है कि 29 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक नया चक्रवाती सिस्टम बन सकता है, जिससे राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव और भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय हो गया है। रायपुर में देर रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रदेश के 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सूरजपुर और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को प्रदेश के 69 स्थानों पर औसतन 25.51 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में मानसून की गति में सुधार हुआ है और अब तक 122.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 24 फीसदी कम है। बलरामपुर में सामान्य से 115 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, जबकि राजनांदगांव और सुकमा में 70-80 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार, आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
