Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
जगदलपुर, 27 जून । बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट काे लेकर कांग्रेस के बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे । उन्होंने कहा है कि यदि शासन और संबंधित विभाग ने अब भी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, तो यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेगा। बघेल ने कहा कि मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था, यदि समय रहते पेयजल संकट का निराकरण नहीं हुआ तो मुझे आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा । अब विभाग की बेरुखी को देखते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा है।
लखेश्वर बघेल ने आज शुक्रवार काे एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने राज्य स्तर से लेकर विभागीय अधिकारियों तक लगातार पत्राचार कर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया है, सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की गई । उन्हाेन कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनदेखी, उदासीनता, लापरवाही एवं ढुलमुल प्रशासनिक कार्यशैली के कारण बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में भारी अनियमितताएं, निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां और गंभीर लापरवाही की शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है । यह भूख हड़ताल जनहित में एक निर्णायक कदम होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की होगी बस्तर की जनता के मौलिक अधिकार शुद्ध पेयजल के लिए यह संघर्ष अब रुकने वाला नहीं है।
