बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
खुशियों से भरी शाम: TVF की पंचायत 4 की टीम ने साथ मिलकर देखी शो की स्पेशल स्क्रीनिंग
लंबे इंतज़ार के बाद आई TVF की पंचायत सीज़न 4 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। नए ट्विस्ट, मज़ेदार और भावनाओं से भरी कहानी के साथ इस सीज़न ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि TVF को अपने दर्शकों की पसंद की अच्छी समझ है और वो ऐसा कंटेंट बनाते हैं जिससे लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
जहां एक तरफ पूरा देश पंचायत सीज़न 4 देख रहा है, वहीं शो की टीम के लिए एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कास्ट और क्रू ने मिलकर इस सीज़न को बड़े पर्दे पर देखा।
ये पल वाकई बेहद खास रहा जब TVF की पंचायत 4 की पूरी टीम एक ही छत के नीचे इस खास स्क्रीनिंग के लिए इकट्ठा हुई। मेकर्स ने इस मौके की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन लिखा –
“पंचायत की दुनिया, दोस्तों के साथ।
एक बेहद खास शो के बेहद खास पल!
#PanchayatOnPrime, देखें @primevideoin पर”
https://www.instagram.com/p/DLT5M0doC7V/?img_index=4&igsh=MmkwcHl6M2Z2bmE4
TVF पंचायत आज एक आइकॉनिक वेब सीरीज़ बन चुकी है, जिसे देश के हर कोने और हर उम्र के दर्शकों से बेहिसाब प्यार मिला है। इसके सीज़न 2 को 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में बेस्ट वेब सीरीज़ का अवॉर्ड मिला था, जो इसलिए भी खास है क्योंकि नेशनल लेवल पर वेब सीरीज़ को ज़्यादा पहचान नहीं मिलती। यह पहला मौका था जब IFFI ने किसी वेब सीरीज़ को सम्मानित किया, और ये OTT की दुनिया के लिए एक बड़ा कदम था। पंचायत उन गिनी-चुनी सीरीज़ में से है जिनका हर नया सीज़न दर्शकों का प्यार और ज़्यादा बढ़ा देता है। वक्त के साथ यह शो भारत की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा वेब सीरीज़ में से एक बन गया है। अब पंचायत सीज़न 4 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
