आपका राशिफल 27 अक्टूबर
Spread the loveराशिफल : 27 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 27 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love उज्जैन, 26 अक्टूबर । मध्य...
मुंबई, 26 जून 2025: महिंद्रा ग्रुप की इकाई, महिंद्रा ट्रक एंड बस (MTB) ने आज अपने आधुनिक हल्के वाणिज्यिक वाहन (LCV) रेंज महिंद्रा FURIO 8 को औपचारिक रूप से बाजार में लॉन्च किया। यह ट्रक एक अनूठी गारंटी के साथ आता है – “सबसे ज्यादा माइलेज नहीं मिला तो ग्राहक ट्रक वापस कर सकते हैं।”
चाकण (महाराष्ट्र) स्थित महिंद्रा की अत्याधुनिक निर्माण इकाई में निर्मित FURIO 8 दो वेरिएंट में उपलब्ध है – 4-टायर कार्गो और 6-टायर कार्गो, जो एलसीवी श्रेणी में विभिन्न व्यवसायों की जरूरतों को पूरा करते हैं। अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया यह ट्रक सर्वोत्तम माइलेज, अधिक पेलोड क्षमता और उन्नत केबिन के साथ आता है, जो ड्राइवर को आराम, सुविधा और सुरक्षा प्रदान करता है।
अपने शानदार फ़ायदे के पैकेज के साथ FURIO 8 को इस श्रेणी में सबसे अधिक मुनाफा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है – इसीलिए इसका संदेश है: ट्रक बदलो, तक़दीर बदलेगी।
लॉन्च अवसर पर महिंद्रा ग्रुप के प्रेसिडेंट – ट्रक, बस, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, एयरोस्पेस एवं डिफेंस, और समूह कार्यकारी बोर्ड के सदस्य श्री विनोद सहाय ने कहा, “महिंद्रा FURIO 8 की यह नई रेंज ‘सबसे ज्यादा माइलेज नहीं मिला तो ट्रक वापस कर दें’ की गारंटी के साथ आती है। यह रेंज हमारे ग्राहकों को इस श्रेणी में सबसे अधिक ऑपरेटिंग प्रॉफिट कमाने में मदद करेगी। यह ट्रक बेहतरीन गुणवत्ता और ग्राहकों को केंद्र में रखने के नए मापदंड स्थापित करेगा, जो हमारे इस सेगमेंट में समर्पण और हमारे प्रोडक्ट पर विश्वास को दर्शाता है।”
महिंद्रा ट्रक एंड बस एवं कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के बिजनेस हेड डॉ. वेंकट श्रीनिवास ने कहा,
“महिंद्रा FURIO 8 को इस तरह इंजीनियर किया गया है कि यह अधिक कमाई, कम परिचालन लागत, न्यूनतम मेंटेनेंस और बेहतरीन सुरक्षा, आराम और सुविधा दे – ताकि ग्राहकों को मुनाफा, मानसिक शांति और समृद्धि तीनों मिल सकें।”
FURIO 8 के साथ दोहरी सर्विस गारंटी भी दी जा रही है: 36 घंटे के भीतर सर्विस का आश्वासन, अन्यथा प्रति अतिरिक्त दिन 3000 रुपये का मुआवज़ा, और 48 घंटे में वाहन रोड पर वापस नहीं आया तो 1000 रुपये प्रतिदिन का मुआवज़ा
इसके अलावा, FURIO 8 में भारत की सबसे उन्नत टेलीमैटिक्स तकनीक महिंद्रा iMAXX दी गई है, जिसमें शामिल हैं: लोकेशन ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग, वाहन के रखरखाव की निगरानी, ड्राइवर की परफ़ोर्मेंस पर नजर और फ्लीट डैशबोर्ड आदि सुविधाएं।
