यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
रायपुर, 26 जून । छत्तीसगढ़ में लगातार स्टेट जीएसटी की कार्रवाई जारी है। देर रात स्टेट जीएसटी की टीम ने सितार गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश दी। इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सितार गुटखा बनाने के सामान मिले हैं। जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री राजनांदगांव और दुर्ग के बीच जलबांधा रोड के पास जोरातराई और अंजोरा के पास गनियारी में है, जहां अभी भी टीम की जांच जारी है। यह कार्रवाई राज्य में अवैध गुटखा बनाने और बेचने की शिकायत मिलने पर कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की टीम ने की।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से जीएसटी की कार्रवाई कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर में की गई। वहीं बुधवार को छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में जीएसटी की टीम ने एक साथ फुटवेयर सेक्टर में कार्रवाई की थी। जीएसटी की टीम ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ 17 डीलरों के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में व्यापारियों से ढाई करोड़ की जीएसटी की वसूली की गई है।
