रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
कोरबा, 25 जून। आपातकाल के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर आज 25 जून को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में मीसा बंदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मीसा बंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने मीसा बंदियों से आपातकाल के दौरान घटी घटनाओं के विषय में भी जाना। मीसा बन्दी मूरित राम साहू ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि आपातकाल के समय वे कॉलेज में छात्रनेता थे। इस दौरान रैली निकालने पर उन्हें जेल जाना पड़ा और 16 माह तक जेल में ही रहे। मीसा बन्दी स्व एलएन कड़वे की धर्मपत्नी उर्मिला कड़वे ने आपातकाल में घटी व्यथा को बताया। इस दौरान अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, मीसाबंदी परिवार के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
