मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 29.9 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर और बीजापुर जिले में हुई। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में मौसम विभाग ने आज सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है। इस दौरान तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
