बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
सरगुजा/रायपुर, 24 जून । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
सीतापुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से एक ट्रक रात बारह बजे सीतापुर की तरफ जा रहा था ,वहीँ सीतापुर से आ रहा एक ट्रक एनएच-43 पर राधापुर बैरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक उससे जा टकराया। पुलिस के अनुसार दोनों ट्रक काफी रफ़्तार में थे और साइड लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। आमने-सामने हुई इस जोरदार टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर दूसरे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। डायल 112 की टीम ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
