आपका राशिफल 27 अक्टूबर
Spread the loveराशिफल : 27 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 27 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love उज्जैन, 26 अक्टूबर । मध्य...
• अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन द्वारा शोध कार्य हेतु सम्मान, 500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी प्रदान
शिकागो/इंदौर: भारत के लिए वैश्विक स्तर पर एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। इंदौर के प्रसिद्ध डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ. भरत साबू को अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन (ADA) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘एब्स्ट्रैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें डायबिटीज़ मैनेजमेंट के क्षेत्र में किए गए उनके अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) आधारित नवाचार के लिए प्रदान किया गया, जो डायबिटीज़ से पीड़ित मरीजों को शिक्षा, जागरूकता और आत्म-प्रबंधन में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराता है।
इस वर्ष इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दुनिया भर से केवल 12 विशेषज्ञों का चयन किया गया, और गर्व की बात यह है कि डॉ. साबू इनमें एकमात्र भारतीय रहे। उनके इनोवेशन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहा गया और इसकी वैश्विक उपयोगिता को स्वीकार करते हुए उन्हें 500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
डॉ. भरत साबू ने इस सम्मान पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा – “यह सम्मान सिर्फ मेरा व्यक्तिगत गौरव नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की चिकित्सा शोध क्षमताओं और नवाचारशीलता की जीत है। मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि तकनीक और मानवीय संवेदनाएं साथ चलें। यह पुरस्कार उन लाखों डायबिटीज़ मरीजों को समर्पित है जो हर दिन न केवल अपनी बीमारी से लड़ते हैं, बल्कि अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं।”
डॉ. साबू, इंदौर स्थित प्रयास डायबिटीज़ सेंटर के संस्थापक और निदेशक हैं। वे वर्षों से डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी, कंटीन्युअस ग्लूकोज़ मॉनिटरिंग (CGM), और मरीज-केंद्रित ए.आई. टूल्स को डायबिटीज़ के उपचार में प्रभावी रूप से शामिल करने पर शोध और कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकसित “मित्रा” जैसे नवाचार, न केवल मरीजों को उपचार के आधुनिक साधन उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उन्हें मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक रूप से भी सहयोग प्रदान करते हैं – जो एक समग्र स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण की मिसाल है।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया भर के अग्रणी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों ने भाग लिया। यह सम्मान एडीए के डायबिटीज़ सेल्फ-मैनेजमेंट एजुकेशन एंड सपोर्ट (DSMES) समूह द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. साबू को मिला यह प्रमाण पत्र स्वयं डॉ. नुहा अली एलसैयद (एम.डी., एम.एम.एससी.), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेल्थकेयर इम्प्रूवमेंट, अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन द्वारा हस्ताक्षरित है – जो इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है।
