Aaj ka Panchang 14 October 2026: माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveमेषआज के दिन आप समृद्धि भी...
Spread the loveइंदौर। यूनिक हॉस्पिटल, इंदौर में हड्डी...
जांजगीर-चांपा, 19 जून । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने समाज कल्याण विभाग जांजगीर-चांपा में पदस्थ उप संचालक बेलारमिन बेक को विभागीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और निरंतर अनुपस्थिति के चलते उनके प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार से पृथक करते हुए उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा को उप संचालक समाज कल्याण का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा है।
कलेक्टर श्री महोबे ने उप संचालक समाज कल्याण जांजगीर-चांपा के विरूद्ध कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को दृष्टिगत रखते हुए नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने संचालक, समाज कल्याण संचालनालय रायपुर छत्तीसगढ़ को पत्र प्रेषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, उप संचालक समाज कल्याण बेलारमिन बेक दिनांक 16 जून 2025 को समय सीमा की बैठक में तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे एवं दूरभाष से संपर्क करने पर भी उपस्थित नहीं हुए। इनके लगातार अनुपस्थिति के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे थे साथ ही योग दिवस के आयोजन में भी रूचि नहीं लेना कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही को दर्शाता है। कलेक्टर ने विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा को उप संचालक समाज कल्याण का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से सौंपा है।
