नवरात्रि-दशहरा से पहले ऑटो बाजार में बूम, 19 हजार गाड़ियों की प्री-बुकिंग
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग...
Spread the loveधमतरी। ग्राम मोहारा में पितर कार्यक्रम...
कोरबा/रायपुर, 17 जून ।कोरबा जिले के दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकरा गई।हादसे में बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र का दुखद निधन हो गया ,जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
दर्री पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब दस बजे दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साईन बोर्ड के भीतर घुस गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र ईश्वर वैष्णव का सिर फट गया, अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथ गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दोनों अयोध्यापुरी के निवासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
