गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
रायपुर, 16 जून । छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश हो चूका है और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है।रविवार को राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। अचानक मौसम के बदलने और बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
सोलह जून से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि प्रदेश में बारिश का आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में अभी भी कम ही है। छत्तीसगढ़ में अबतक 3.4 मिमी की बारिश दर्ज की गई है, इसमें बढ़ोत्तरी के आसार है।
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है, जिससे प्रदेश में मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसी के चलते आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।एक और द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. यह भी ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है, जिससे प्रदेश में नमी बढ़ी है और बारिश की संभावना प्रबल हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार , छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के भीतर कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।प्रदेश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6°C दुर्ग में रहा।राजधानी रायपुर में 16 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रह सकता है।
