गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
बलरामपुर, 16 जून । थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने पशु तस्करी के फरार आरोपित मोहम्मद हारून (45वर्ष ) ग्राम कोदौरा, चौकी डवरा को रविवार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को बीते देर शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बलरामपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में अब तक कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें मुख्य आरोपित, दलाल, परिवहनकर्ता और अन्य सहयोगी शामिल हैं। 28 अप्रैल और 4 मई को बलरामपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झारखंड के पशु तस्करों को दो अलग-अलग मामलों में 12 पशुओं के साथ पकड़ा था।
आरोपित इन पशुओं को पिकअप वाहन से झारखंड ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो पिकअप वाहन और एक ग्लैंजा कार भी जब्त की थी। इस मामले में थाना बलरामपुर में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
जांच में यह मामला संगठित तस्करी का पाया गया, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 111 भी प्रकरण में जोड़ी गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपितों की तलाश की गई। दो जून को झारखंड के गढ़वा जिले के ग्राम सोनपुर्वा में थाना रंका पुलिस के सहयोग से तीन आरोपितों को पकड़ा गया। साथ ही बलरामपुर और सुरजपुर जिले से तीन अन्य आरोपित भी गिरफ्तार किए गए।
