मां बगलामुखी दर्शन करने के बाद युवक को आया चक्कर और गिर पड़ा, मौत
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
लखनऊ, 09 जून । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 11 सृजनशील वर्षों की पूर्णता पर बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का यह सशक्त नेतृत्व संकल्प से सिद्धि की एक जीवंत मिसाल है, जिसमें नारी सशक्तिकरण से लेकर कृषक कल्याण, आर्थिक उत्थान से लेकर सांस्कृतिक पुनर्जागरण, डिजिटल क्रांति से लेकर वैश्विक प्रतिष्ठा तक भारत ने अनेक शिखर छुए।
जन धन योजना, यूपीआई और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने भारत को ‘पेपरलेस, लाइनलेस और टाइमलेस’ बनाते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। इसके अलावा धारा 370 का उन्मूलन, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति और आतंकवाद के विरुद्ध सर्जिकल, एयर स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों ने राष्ट्रीय अस्मिता एवं स्वाभिमान को नए आयाम दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला एवं सौभाग्य जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को गरिमापूर्ण जीवन देने, आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को मुफ्त और सुलभ बनाया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की मूल भावना के साथ भारत ने ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ तक की जो यात्रा तय की है, वह ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की अमिट आधारशिला बन चुकी है। माँ भारती और 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित सेवा, सुशासन, सशक्तिकरण और अंत्योदय की इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दृढ़ एवं समर्पित नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन !
