CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
“*नैवेद्यम*” का मंत्री विजयवर्गीय करेंगे शुभारंभ
इंदौर: श्री कालका धाम परिवार एवं समस्त भक्तों एवं दानदाताओं के सहयोग से एवं परम पूज्य गुरुदेव आदरणीय योगी पीर रामनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में पिछले ढाई वर्षों से प्रतिदिन संचालित होने वाले अन्नक्षेत्र ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। अब से भक्तों को परंपरागत पत्तल के स्थान पर थाली में भोजन परोसा जाएगा। इस शुभ कार्य का शुभारंभ दिनांक 7 जून, शनिवार, शाम 7 बजे विजयनगर चौराहा स्थित श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर में किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन आदरणीय नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया जाएगा।
कालका धाम मंदिर के मुख्य पुजारी श्री राहुल यादव ने बताया कि “अन्नपूर्णे सदापूर्णे शंकरप्राणवल्लभे। ज्ञानवैराग्यसिद्ध्यर्थं भिक्षां देहि च पार्वति।।” इस मंत्र के साथ आरंभ हुआ अन्नक्षेत्र, जरूरतमंदों को निःस्वार्थ भाव से भोजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि भगवती, गुरुदेव एवं सभी संतजनों की कृपा तथा भक्तों के सहयोग से यह संभव हुआ है कि अब भोजन थाली में परोसा जाएगा।
मंदिर परिवार ने इस अवसर पर सभी भक्तों और दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है और उन्हें इस शुभ कार्यक्रम में सहभागी होने का सादर निमंत्रण दिया है।
