26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the love26 October 2026 Horoscope: आज मेष,...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
उधमपुर, 06 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिनाब ब्रिज का निरीक्षण करने के बाद दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज-चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद कामगारों से मुलाकात की। साथ ही चिनाब रेल ब्रिज के बारे में जानकारी हासिल की। नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चेनाब रेल ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है, जिसे भूकंप और हवा की स्थिति को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ब्रिज का एक अहम असर जम्मू और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में होगा।
कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।-
