नवरात्रि-दशहरा से पहले ऑटो बाजार में बूम, 19 हजार गाड़ियों की प्री-बुकिंग
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग...
Spread the loveधमतरी। ग्राम मोहारा में पितर कार्यक्रम...
केदारनाथ धाम, 02 जून । दिल्ली की मुख्य रेखा गुप्ता सपरिवार आज सुबह सात बजे केदारनाथ धाम पहुंचीं और दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं।
केदारनाथ धाम में हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) और केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया। केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि वह परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने का अवसर पाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को बाबा केदार का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला एवं विभूति भेंट की। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्था की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने हरिद्वार में गंगा नदी में पुण्य स्नान किया और यमुना को साफ करने का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार में हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मुलाकात की।
